bogfowl.pages.dev
  • Franz dacanay biography
  • Sanjay kapoor born
  • Dr russell richardson gainesville ga weather
  • Delroy lindo biography
  • Selay ghaffar biography of williams

Shah rukh khan biography in hindi

शाहरुख़ ख़ान

शाहरुख़ ख़ान

2018 में एक इवेंट के दौरान शाहरुख खान
जन्म 2 नवम्बर 1965 (1965-11-02) (आयु 59)
आवासमुंबई, महाराष्ट्र, भारत[1]
शिक्षा की जगह हंसराज कॉलेज (बैचलर ऑफ आर्ट्स)
पेशा अभिनेता, फ़िल्म निर्माता, टेलीविज़न हस्ती, व्यवसायी
कार्यकाल 1988—अबतक
जीवनसाथी गौरी ख़ान (1991—अबतक)
बच्चे 3, जिसमें आर्यन और सुहाना भी शामिल हैं
पुरस्कार पद्म श्री
हस्ताक्षर

शाहरुख़ ख़ान (उच्चारण [ʃɑːɦɾʊx xɑːn]; जन्म 2 नवम्बर 1965), जिन्हें अक्सर शाह रुख़ ख़ान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एस॰आर॰के॰ नाम से सन्दर्भित किया जाता, यह एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग ख़ान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। शाहरुख़ ख़ान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 72 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है।[2][3][4][5] फ़िल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार 8 बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। 2020 में दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता माने गए थे[6]

अर्थशास्त्र में उपाधि ग्रहण करने के बाद इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और 1992 में व्यापारिक दृष्टि से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत की । इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्चात् उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमें डर (1993), बाज़ीगर (1993) और अंजाम (1994) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखें व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिअर्थशास्त्र में उपाधि ग्रहण करने के बाद इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और 1992 में व्यापारिक दृष्टि से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्चात् उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमें डर (1993), बाज़ीगर (1993) और अंजाम (1994) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखें व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में ,एक्शन थ्रिलर फिल्मे व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है।

उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में 100 करोड़ का व्यवसाय किया है। ख़ान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995), कुछ कुछ होता है (1998), देवदास (2002), चक दे! इंडिया (2007), ओम शांति ओम (2007), रब ने बना दी जोड़ी (2008) और रा.वन (2011) अब तक की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में रही है और कभी ख़ुशी कभी ग़म (2001), कल हो ना हो (2003), वीर ज़ारा'उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में 100 करोड़ का व्यवसाय किया है। ख़ान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995), कुछ कुछ होता है (1998), देवदास (2002), चक दे! इंडिया (2007), ओम शांति ओम (2007), रब ने बना दी जोड़ी (2008) और रा.वन (2011) अब तक की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में रही है और कभी ख़ुशी कभी ग़म (2001), कल हो ना हो (2003), वीर ज़ारा (2006)।

२०२३ मे आने वाली शाहरुख की पहली फिल्म पठान उनकी आजतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ का कारोबार किया । यह फिल्म बॉलीवुड की पहली फिल्म बन चुकी है जिसने ने 400 और 500 करोड़ की नेट कमाई भारत में की। शारूख खान के बारे में एक बात बता दें तो ये दुनिया के लगभग हर देश में जाने जाते हैं। फ्रांस में इनके नाम का सिक्का भी एक संघराल्य में है।

वेल्थ रिसर्च फ़ॉर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग ख़ान सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फ़र्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी थी लेकिन अब 5000 करोड़ बताई जाती है।[7]

जीवनी

[संपादित करें]

प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा

[संपादित करें]

ख़ान के माता पिता भारतीय मूल के थे|[8][9][10] उनके पिता ताज मोहम्मद ख़ान एक स्वतंत्रता सेनानी थे और उनकी माँ लतीफ़ा फ़ातिमा मेजर जनरल शाहनवाज़ ख़ान की पुत्री थी|[11]

ख़ान के पिता हिंदुस्तान के विभाजन से पहले पेशावर के किस्सा कहानी बाज़ार से दिल्ली आए थे,[12] हालांकि उनकी माँ रावलपिंडी से आयीं थी|[13] ख़ान की एक बहन भी हैं जिनका नाम है शहनाज़ और जिन्हें प्यार से लालारुख बुलाते हैं|[14][15] ख़ान ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के सेंट कोलम्बा स्कूल से की जहाँ वह क्रीड़ा क्षेत्र, शैक्षिक जीवन और नाट्य कला में निपुण थे| स्कूल की तरफ़ से उन्हें "स्वोर्ड ऑफ़ ऑनर" से नवाज़ा गया जो प्रत्येक वर्ष सबसे काबिल और होनहार विद्यार्थी एवं खिलाड़ी को दिया जाता था| इसके उपरांत उन्होंने हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र की डिग्री[16][17] एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की मास्टर्स डिग्री हासिल की|[18]

अपने माता पिता के देहांत के उपरांत ख़ान १९९१ में दिल्ली से मुम्बई आ गए| १९९१ में उनका विवाह गौरी ख़ान के साथ हिंदू रीति रिवाज़ों से हुआ|[19] उनकी तीन संतान हैं - एक पुत्र आर्यन (जन्म १९९७) और एक पुत्री सुहाना (जन्म २०००) व पुत्र अब्राहम।

अभिनय

[संपादित करें]

"मैं एक हिंदू से विवाहित हूं, मेरे बच्चों को दोनों धर्मों के साथ लाया जा रहा है, जब मैं ऐसा महसूस करता हूं तो मैं नमाज़ पढ़ता हूं। लेकिन अगर मेरा धर्म चार विवाहों की अनुमति देता है, तो भी मैं इसमे विश्वास नहीं करना चाहूंगा। कई अन्य चीज़ें भी प्रासंगिकता खो चुकी हैं , लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कुरान से पूछताछ कर रहा हूं। मैं नमाज़ [प्रार्थना] को पांच बार पढ़ने के संदर्भ में धार्मिक नहीं हूं लेकिन मैं इस्लामी हूं। मैं इस्लाम के सिद्धांतों पर विश्वास करता हूं और मेरा मानना है कि यह एक अच्छा धर्म है और एक अच्छा अनुशासन। मैं लोगों को यह जानना चाहता हूं कि इस्लाम न केवल एक कट्टरपंथी, या मूल रूप से अलग, नाराज व्यक्ति है, या जो केवल जिहाद करता है। मैं लोगों को यह जानना चाहता हूं कि जिहाद का वास्तविक अर्थ है अपनी ख़ुद की हिंसा और कमज़ोरी को दूर करने के लिए। यदि आवश्यकता हो, तो इसे अहिंसक तरीक़े से दूर करें। "[20][21][22]

—शाहरुख़ ख़ान, अपनी धार्मिक मान्यताओं पर

ख़ान ने अभिनय की शिक्षा प्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक बैरी जॉन से दिल्ली के थियेटर एक्शन ग्रुप में ली । वर्ष २००७ में जॉन ने अपने पुराने शिष्य के बारे में कहा,

" The credit for the phenomenally successful development and management of Shah Rukh's career goes to the superstar himself."(अनुवाद - शाह रूख़ के करिअर की असाधारण सफलता का सारा श्रेय उस ही को जाता है|)[23]

ख़ान ने अपना करिअर १९८८ में दूरदर्शन के धारावाहिक "फ़ौजी" से प्रारम्भ किया जिसमे उन्होंने कमान्डो अभिमन्यु राय का किरदार अदा किया|[24] उसके उपरांत उन्होंने और कई धारावाहिकों में अभिनय किया जिनमे प्रमुख था १९८९ का "सर्कस"[25], जिसमे सर्कस में काम करने वाले व्यक्तियों के जीवन का वर्णन किया गया था और जो अज़ीज़ मिर्ज़ा द्वारा निर्देशित था| उस ही वर्ष उन्होंने अरुंधति राय द्वारा लिखित अंग्रेज़ी फ़िल्म "इन विच एनी गिव्स इट दोज़ वंस" में एक छोटा किरदार निभाया| यह फ़िल्म दिल्ली विश्वविद्यालय में विद्यार्थी जीवन पर आधारित थी|

अपने माता पिता की मृत्यु के उपरांत १९९१ में ख़ान नई दिल्ली से मुम्बई आ गये| बॉलीवुड में उनका प्रथम अभिनय "दीवाना" फ़िल्म में हुआ जो बॉक्स ऑफ़िस पर सफल घोषित हुई|[26] इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर की तरफ़ से सर्वश्रेष्ठ प्रथम अभिनय का अवार्ड मिला| उनकी अगली फ़िल्म थी "दिल आशना है" जो नही चली। १९९३ की हिट फ़िल्म "बाज़ीगर" में एक हत्यारे का किरदार निभाने के लिए उन्हें अपना पहला फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला। उस ही वर्ष में फ़िल्म "डर" में इश्क़ के जूनून में पागल आशिक़ का किरदार अदा करने के लिए उन्हें सराहा गया। इस वर्ष में फ़िल्म "कभी हाँ कभी ना" के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर समीक्षक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया| १९९४ में ख़ान ने फ़िल्म "अंजाम" में एक बार फिर जुनूनी एवं मनोरोगी आशिक़ की भूमिका निभाई और इसके लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

१९९५ में उन्होंने आदित्य चोपड़ा की पहली फ़िल्म "दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे" में मुख्य भूमिका निभाई। यह फ़िल्म बॉलीवुड के इतिहास की सबसे सफल और बड़ी फ़िल्मों में से एक मानी जाती है। मुम्बई के कुछ सिनेमा घरों में यह १२ सालों से चल रही है।[27][28] इस फ़िल्म के लिए उन्हें एक बार फिर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार हासिल हुआ।

१९९६ उनके लिए एक निराशाजनक साल रहा क्यूंकि उसमे उनकी सारी फ़िल्में असफल रहीं।[29] १९९७ में उन्होंने यश चोपड़ा की दिल तो पागल है, सुभाष घई की परदेस और अज़ीज़ मिर्ज़ा की येस बॉस जैसी फ़िल्मों के साथ सफलता के क्षेत्र में फिर क़दम रखा।[30]

वर्ष १९९८ में करण जोहर की बतौर निर्देशक पहली फ़िल्म कुछ कुछ होता है उस साल की सबसे बड़ी हिट घोषित हुई और ख़ान को चौथी बार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार हासिल हुआ। इसी साल उन्हें मणि रत्नम की फ़िल्म दिल से में अपने अभिनय के लिए फ़िल्म समीक्षकों से काफ़ी तारीफ़ मिली और यह फ़िल्म भारत के बाहर काफ़ी सफल रही।[31]

अगला वर्ष उनके लिए कुछ ख़ास लाभकारी नही रहा क्यूंकि उनकी एक मात्र फ़िल्म, बादशाह, का प्रदर्शन स्मरणीय नही रहा और वह औसत व्यापार ही कर पायी|[32] सन २००० में आदित्य चोपड़ा की मोहब्बतें में उनके किरदार को समीक्षकों से बहुत प्रशंसा मिली और इस फ़िल्म के लिए उन्हें अपना दूसरा फ़िल्मफ़ेयर समीक्षक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला| उस ही साल आई उनकी फ़िल्म जोश भी हिट हुई। उस ही वर्ष में ख़ान ने जूही चावला और अज़ीज़ मिर्ज़ा के साथ मिल कर अपनी ख़ुद की फ़िल्म निर्माण कम्पनी, 'ड्रीम्ज़ अन्लिमिटिड', की स्थापना की। इस कम्पनी की पहली फ़िल्म फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, जिसमे ख़ान और चावला दोनों ने अभिनय किया, बॉक्स ऑफ़िस पे जादू बिखेरने में असमर्थ रही। कमल हसन की विवादग्रस्त फ़िल्म हे राम में भी ख़ान ने एक सहयोगी भूमिका निभाई जिसके लिए उन्हें समीक्षकों ने सराहा हालांकि यह फ़िल्म भी असफल श्रेणी में रही।[29]

सन २००१ में ख़ान ने करण जोहर के साथ अपनी दूसरी फ़िल्म कभी ख़ुशी कभी ग़म की, जो एक पारिवारिक कहानी थी और जिसमें अन्य भी कई सितारे थे। यह फ़िल्म उस वर्ष की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों की सूची में शामिल थी। उन्हें अपनी फ़िल्म अशोका, जो की ऐतिहासिक सम्राट अशोक के जीवन पर आधारित थी, के लिए भी प्रशंसा मिली लेकिन यह फ़िल्म भी नाकामयाब रही। सन् २००२ में ख़ान ने संजय लीला भंसाली की दुखांत प्रेम कथा देवदास में मुख्य भूमिका अदा की जिसके लिए उन्हें एक बार फिर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। यह शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास देवदास पर आधारित तीसरी हिन्दी फ़िल्म थी।

अगले साल ख़ान की दो फ़िल्में रिलीज़ हुईं, चलते चलते और कल हो ना हो। चलते चलते एक औसत हिट साबित हुई[33] लेकिन कल हो ना हो, जो की करण जोहर की तीसरी फ़िल्म थी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही बाज़ारों में काफ़ी कामयाब रही। इस फ़िल्म में ख़ान ने एक दिल के मरीज़ का किरदार निभाया जो मरने से पहले अपने चारों ओर ख़ुशियाँ फैलाना चाहता है और इस अदाकारी के लिये उन्हें सराहा भी गया।[33]

२००४ ख़ान के लिये एक और महत्वपूर्ण वर्ष रहा। इस साल की उनकी पहली फ़िल्म थी फ़राह ख़ान निर्देशित मैं हूँ ना, जो ख़ान द्वारा सह-निर्मित भी थी। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर एक बड़ी हिट सिद्ध हुई। उनकी अगली फ़िल्म थी यश चोपड़ा कृत वीर-ज़ारा, जो उस साल की सबसे कामयाब फ़िल्म थी और जिसमे ख़ान को अपने अभिनय के लिये कई अवार्ड और बहुत प्रशंसा मिली।[उद्धरण चाहिए] उनकी तीसरी फ़िल्म थी आशुतोष गोवारिकर निर्देशित स्वदेश, जो दर्शकों को सिनेमा-घरों में लाने में तोह सफल ना हो सकी लेकिन उसमें ख़ान के भारत लौटे एक अप्रवासी भारतीय की भूमिका को सराहा गया और ख़ान ने अपना छठवाँ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीता।[34]

सन २००५ में उनकी एकमात्र फ़िल्म पहेली (जो की अमोल पालेकर द्वारा निर्देशित थी) बॉक्स ऑफ़िस पर असफल रही हालांकि उसमें ख़ान के अभिनय को सराहा गया|[35] २००६ में ख़ान एक बार फिर करण जोहर की फ़िल्म कभी अलविदा ना कहना में देखे गये जो एक अतिनाटकीय फ़िल्म थी। इस फ़िल्म ने भारत में तो सफलता प्राप्त की ही, साथ ही साथ यह विदेश में सबसे सफल हिन्दी फ़िल्म भी बन गई।[36] उसी वर्ष ख़ान ने १९७८ की हिट फ़िल्म डॉन की रीमेक डॉन में भी अभिनय किया जो एक बड़ी हिट सिद्ध हुई।[37]

२००७ में ख़ान की दो फिल्में आई है - चक दे! इंडिया और ओम शांति ओम। चक दे! इंडिया में ख़ान भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच के किरदार में नज़र आते हैं जिनका लक्ष्य है भारत को विश्व कप दिलवाना। इस किरदार की लिये ख़ान को समीक्षकों से तो ख़ासी प्रशंसा मिली ही है साथ ही साथ यह फ़िल्म एक विशाल हिट भी सिद्ध हुई है।[38] २००७ की दूसरी फ़िल्म ओम शांति ओम में भी नज़र आए ये फराह ख़ान की शाहरुख़ ख़ान के साथ दूसरी फ़िल्म है। इसमें ख़ान ने दोहरी भूमिका निभाई। पहला किरदार ओम एक जूनियर कलाकार है और एक हादसे में मारा जाता है और दूसरा एक नामी अभिनेता ओम कपूर है। ये फ़िल्म भी २००७ की एक सफल फ़िल्म थी।

फ़िल्मी जीवन

[संपादित करें]

मुख्य लेख: शाहरुख खान की फिल्में

शाहरूख़ ख़ान ने अपने फ़िल्मी जीवन की शुरूआत १९८८ में लेख टंडन के टेलीविज़न धारावाहिक दिल दरिया से आरम्भ किया था लेकिन निर्माण में देरी के कारण १९८९ का टीवी धारावाहिक फौजी उनका पहला धारावाहिक रहा। वर्ष १९९२ में, उनकी लगातार चार फ़िल्में रिलीज़ हुईं, जो दीवाना, दिल आशना है, चमत्कार और राजू बन गया जेंटलमैन हैं।[40][41]

शाहरुख ने पहली फिल्म के कितने पैसे लिए -
[संपादित करें]

शाहरुख खान की पहली फिल्म ' दिल आशना है ' थी ओर उन्हे इस फिल्म के लिए 50 हजार रुपए लिए थे |शारूख खान बहुत ही बेस्ट एक्टर है।

मीडिया में

[संपादित करें]

खान को भारत में काफी मात्रा में मीडिया कवरेज मिलता है, और अक्सर उन्हें "किंग खान", "बॉलीवुड का बादशाह", या "बॉलीवुड का किंग" कहा जाता है। अनुपमा चोपड़ा उन्हें "सदैव उपस्थित सेलिब्रिटी" के रूप में उद्धृत करती हैं, जिनके पास साल में दो या तीन फिल्में होती हैं, लगातार चल रहे टीवी विज्ञापन, प्रिंट विज्ञापन, और भारतीय शहरों की सड़कों पर विशाल होर्डिंग्स होते हैं। वह कभी-कभी कट्टर फॉलोइंग के विषय होते हैं, जिनकी फैन बेस की संख्या एक अरब से अधिक होने का अनुमान है।[43] न्यूज़वीक ने 2008 में खान को उनके ग्लोबली 50 सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक नामित किया और उन्हें "दुनिया के सबसे बड़े मूवी स्टार" के रूप में संदर्भित किया।[44][45] 2011 में, स्टीवन ज़ेइटचिक ने उन्हें "दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्टार, अवधि" के रूप में वर्णित किया और अन्य अंतर्राष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स ने भी उन्हें दुनिया के सबसे बड़े मूवी स्टार के रूप में बुलाया। एक लोकप्रियता सर्वेक्षण के अनुसार, दुनिया भर में 3.2 अरब लोग खान को जानते हैं, जो कि टॉम क्रूज़ को जानने वालों की संख्या से अधिक है। 2022 में एंपायर पत्रिका द्वारा किए गए पाठकों के पोल में, खान को सभी समय के 50 सबसे महान अभिनेताओं में सूचीबद्ध किया गया। पत्रिका ने उनके सफलता का श्रेय "उनकी अपार करिश्मा और उनकी कला पर पूर्ण नियंत्रण" को दिया। 2023 में, टाइम पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया, और पाठकों के पोल के अनुसार वह सूची में शीर्ष पर रहे।

खान भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटीज में से एक हैं, और 2012, 2013 और 2015 में फोर्ब्स इंडिया की "सेलिब्रिटी 100 लिस्ट" में शीर्ष स्थान पर रहे। उनकी संपत्ति का अनुमान 400–600 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच लगाया गया है। खान के पास भारत और विदेशों में कई संपत्तियां हैं, जिसमें लंदन में 20 मिलियन पाउंड का अपार्टमेंट और दुबई में पाम जुमेरा पर एक विला शामिल है।[46]

[47]

[48][49]

अक्टूबर 2019 में, खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लॉन्च किए गए वीडियो में फीचर किया। इस वीडियो की पूर्वावलोकन 20 अक्टूबर 2019 को पीएमओ में हुई, जिसमें खान, आमिर खान, कंगना रनौत, राजकुमार हिरानी, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम कपूर, एकता कपूर, वरुण शर्मा, जैकी श्रॉफ, इम्तियाज अली, सोनू निगम, कपिल शर्मा, और कई अन्य प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। खान की विशिष्ट आवाज और आदतों ने कई अनुकरणकर्ताओं और आवाज अभिनेताओं को प्रेरित किया है। हिंदी-डब्ड कार्टून श्रृंखला "ऑगी एंड द कॉक्रोचेस" के संस्करण में, सौरव चक्रवर्ती ने चरित्र ऑगी के लिए खान की आवाज का अनुकरण किया।[50]

अप्रैल 2020 में, खान ने भारत सरकार और महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली की राज्य सरकारों को COVID-19 महामारी से निपटने और लॉकडाउन से प्रभावित हजारों गरीब लोगों और दैनिक वेतन श्रमिकों के लिए राहत उपायों की मदद करने के लिए कई पहलों की घोषणा की। उन्होंने अपने 4-मंजिला व्यक्तिगत कार्यालय की जगह को Brihanmumbai Municipal Corporation को कोरोनावायरस रोगियों के लिए एक क्वारंटाइन केंद्र के रूप में उपयोग करने के लिए पेश किया।[51]

शाहरुख खान के विचार

[संपादित करें]

  • “जब तक मेरे पास सपने हैं, तब तक मैं जीवित हूं।”
  • “सपने सच होते हैं, पर उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है।”
  • “जब लोग आपको कहते हैं कि आप नहीं कर सकते, तब आप कर सकते हैं।”
  • “हमेशा अपने दिल की सुनो, क्योंकि दिल कभी झूठ नहीं बोलता।”
  • “सफलता और असफलता दोनों जीवन के हिस्से हैं, दोनों ही स्थायी नहीं होते।”


और पढ़ें

नामांकन और पुरस्कार

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]

  1. ↑"Bandra Muslims to defend SRK, Mannat from Sena". मिड डे. 4 फ़रवरी 2011. मूल से 12 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अक्टूबर 2011.
  2. ↑"Acting, not romance, is my forte: Shah Rukh Khan". TimesofIndia. 7 नवम्बर 2012. मूल से 26 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 नवम्बर 2012.
  3. ↑"The Global Elite – 41: Shahrukh Khan". Newsweek. 20 दिसम्बर 2008. मूल से 24 दिसंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 दिसम्बर 2008.
  4. ↑profile_1_bollywood-indian-cinema-shah-rukh-khan?_s=PM: SHOWBIZ "The King of Bollywood". CNN. CNN Entertainment. 5 फ़रवरी 2008. अभिगमन तिथि 25 जून 2011.[मृत कड़ियाँ]
  5. ↑Saner, Emine (4 अगस्त 2006). world "King of Bollywood". द गार्डियन. London. अभिगमन तिथि 25 जून 2011.
  6. ↑"आर्यन खान उम्र, लंबाई, date of birth, फोटो, जीवनी 2022 (Aryan Khan age, height, date of birth, photo, biography in Hindi) – filemywap.in" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-02-26.
  7. ↑"भारतीय अमीरों में शुमार हुए शाहरूख़, जानें कितनी है प्रॉपर्टी". पत्रिका समाचार समूह. ४ सितंम्बर 2014. मूल से 7 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ४ सितंम्बर 2014.
  8. ↑Nachgaana: Three hours with Shah Rukh KhanArchived 2007-09-28 at the वेबैक मशीन
  9. ↑"ABPL Group: Shah Rukh, Dilip Kumar invited to Pakistan". मूल से 28 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितंबर 2007.
  10. ↑"Afghanland: Afghans of Guyana". मूल से 5 नवंबर 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितंबर 2007.
  11. ↑"Badshah at durbar and dinner". telegraphindia.com. मूल से 27 जनवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2007.
  12. ↑"रीडिफ News Gallery: The Shahrukh Connection". मूल से 25 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितंबर 2007.
  13. ↑A Hundred Horizons by Sugata Bose, 2006 USA, p136
  14. ↑"Tehelka". मूल से 27 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितंबर 2007.
  15. ↑"Bollywoodgate". मूल से 27 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितंबर 2007.
  16. ↑"Shah Rukh Khan collects graduation degree, 28 years later".
  17. ↑"Shah Rukh Khan Collects Degree From Hansraj College, 28 Years Late".
  18. ↑"Bollywood Blitz". मूल से 11 अक्तूबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितंबर 2007.
  19. ↑"SRK - 'Badshah' of Bollywood". मूल से 27 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितंबर 2007.
  20. ↑"'I See Myself As An Ambassador Of Islam'". मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 जून 2018.
  21. ↑"King of Bollywood". मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 जून 2018.
  22. ↑"Why a Saudi award for televangelist Zakir Naik is bad news for India's Muslims". मूल से 19 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 जून 2018.
  23. ↑"Shahrukh's teacher gives him the credit". मूल से 30 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 सितंबर 2007.
  24. ↑"The camera chose Shah Rukh Khan". मूल से 27 नवंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 सितंबर 2007.
  25. ↑"bbc.co.uk". Shahrukh goes global. मूल से 23 अगस्त 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 september 2007.
  26. ↑"BoxOfficeIndia.Com". मूल से 8 अप्रैल 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 सितंबर 2007.
  27. ↑"संग्रहीत प्रति". मूल से 22 दिसंबर 2005 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 दिसंबर 2005.
  28. ↑"´DDLJ´ Enters The Twelfth Year At The Theaters!". planetbollywood.com. मूल से 30 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 January 2007.
  29. ↑ अआ"संग्रहीत प्रति". मूल से 15 अक्तूबर 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अक्तूबर 2006.
  30. ↑"संग्रहीत प्रति". मूल से 8 अप्रैल 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अप्रैल 2006.
  31. ↑"boxofficeindia.com". Dil se performs better. मूल से 23 दिसंबर 2005 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जुलाई 21 2007.
  32. ↑"संग्रहीत प्रति". मूल से 2 अप्रैल 2004 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अप्रैल 2004.
  33. ↑ अआ"संग्रहीत प्रति". मूल से 12 फ़रवरी 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 फ़रवरी 2006.
  34. ↑"संग्रहीत प्रति". मूल से 27 अक्तूबर 2004 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अक्तूबर 2004.
  35. ↑"boxofficeindia.com". मूल से 12 फ़रवरी 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 सितंबर 2007.
  36. ↑"boxofficeindia.com". मूल से 26 मार्च 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 सितंबर 2007.
  37. ↑"BoxOfficeIndia.com". मूल से 26 मार्च 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 सितंबर 2007.
  38. ↑"Boxofficeindia.com". Boxofficeindia.com. मूल से 20 दिसंबर 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2012.
  39. ↑Tripathi, Anuj (संपा॰). "SHAHRUKH KHAN MOVIES LIST 1992-2022". bollymoviereviewz.com. अभिगमन तिथि 2 October 2022.
  40. ↑Tripathi, Anuj (संपा॰). "शाहरुख-खान-bio-age-net-worth-movies". hindi.aflence. अभिगमन तिथि 2 October 2022.
  41. ↑Verghis, Sharon (10 August 2013). "The sahib of cinema: Bollywood star Shah Rukh Khan". The Australian. मूल से 10 August 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 September 2014.
  42. ↑"The NEWSWEEK 50: Shahrukh Khan, Bollywood". Newsweek. 19 December 2008. मूल से 2 April 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 March 2015.
  43. ↑Shourie, Dharam (21 December 2008). "Sonia, SRK in Newsweek's list of 50 most powerful people". Rediff.com. मूल से 26 November 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 July 2014.
  44. ↑"Photos: A look inside Shahrukh Khan's Signature Villa in Dubai". Dainik Bhaskar. 27 October 2013. मूल से 12 January 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 January 2015.
  45. ↑"Big B, SRK, Aishwarya's wax figures at Washington Tussauds". Deccan Chronicle. 5 December 2012. मूल से 2 December 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 June 2014.
  46. ↑"Davos 2018: Meet the Crystal Award winners". World Economic Forum. 10 January 2018. मूल से 19 January 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 January 2018.
  47. ↑"Shah Rukh Khan receives Crystal Award at World Economic Forum, thanks wife, mom and daughter for his values". The Indian Express. 23 January 2018. मूल से 23 January 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 January 2018.
  48. ↑"Their toons, our talk". The Telegraph. 10 May 2014. मूल से 17 May 2024 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 May 2024.
  49. ↑"Shah Rukh Khan offers his office to BMC quarantine facility for treating coronavirus patients". The Hindu (अंग्रेज़ी में). 4 April 2020. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. मूल से 9 July 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 July 2021.
  • Shamim desai biography of martin
  • Lisbeth haas pablo tac biography
  • Vc kulandaiswamy biography of christopher
  • Writer nimra ahmed paragraphs about life
  • Yukio futagawa biography books